होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

March Equinox : 20 मार्च को दिखेगा ‘मार्च इक्विनॉक्स’ का अद्भुत नज़ारा 

March Equinox : 20 मार्च को दिखेगा ‘मार्च इक्विनॉक्स’ का अद्भुत नज़ारा 

March Equinox : 20 मार्च 2026 को खगोलीय दृष्टि से एक खास घटना देखने को मिलेगी, जब ‘मार्च इक्विनॉक्स’ के दौरान सूर्य ठीक पूर्व दिशा से उदित होकर पश्चिम दिशा में अस्त होगा। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार यह घटना भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 16 मिनट पर घटित होगी।

क्या है मार्च इक्विनॉक्स?

इस दिन सूर्य भूमध्‍यरेखा के ठीक ऊपर लंबवत स्थिति में होता है। पृथ्वी की धुरी लगभग 23.4 डिग्री झुकी होने के कारण सालभर सूर्य की स्थिति बदलती रहती है, लेकिन मार्च और सितंबर में यह भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर आ जाता है। इसी वजह से इस दिन सूर्य पूर्व से निकलकर पश्चिम में डूबता है,जो साल में केवल दो बार ही संभव होता है।

दिन-रात बराबर होने को लेकर भ्रम

सारिका घारू ने स्पष्ट किया कि आम धारणा के विपरीत, इक्विनॉक्स के दिन दिन और रात बराबर नहीं होते। वास्तविक समानता लगभग 15 मार्च के आसपास हो चुकी होती है, जिसे Equilux कहा जाता है। जबकि इक्विनॉक्स का संबंध सूर्य की सटीक दिशा से होता है, न कि दिन-रात की अवधि से।

साल में सिर्फ दो बार होता है ऐसा

मार्च इक्विनॉक्स के बाद अगली बार यह स्थिति 23 सितंबर 2026 को बनेगी। खगोल विज्ञान में इस क्षण को First Point of Aries भी कहा जाता है, जो खगोलीय गणनाओं का आधार बिंदु होता है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में दिन की अवधि

20 मार्च को भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर और छिंदवाड़ा जैसे शहरों में दिन की अवधि लगभग 12 घंटे 6 मिनट के आसपास रहेगी, जबकि 15 मार्च को यह लगभग 12 घंटे के करीब थी, यानी दिन-रात बराबरी की स्थिति पहले ही बन चुकी थी।


संबंधित समाचार