होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra Magic Show : देश की सबसे छोटी 12 साल की जादूगरनी का डबरा में जादू शो

Dabra Magic Show : देश की सबसे छोटी 12 साल की जादूगरनी का डबरा में जादू शो

राजेश सोनी, डबरा : डबरा शहर में पहली बार बेहद कम उम्र की जादूगरनी भावना अपने अद्भुत जादू का प्रदर्शन करने जा रही हैं। महज 12 साल की उम्र और कक्षा 7 की छात्रा भावना देश की सबसे कम उम्र की जादूगरनी के रूप में पहचान बना रही हैं।

 भावना की प्रेस वार्ता

इस जादू शो को लेकर भावना ने प्रेस वार्ता आयोजित कर शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए रोमांच और आश्चर्य से भरपूर रहेगा।

शो का पता और समय 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जादूगरनी भावना का यह विशेष जादू शो डबरा के मधुर मिलन गार्डन झांसी रोड बल्ला का डेरा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दो अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। पहला शो शाम 4 बजे से 6 बजे तक और दूसरा शो शाम 7:30 बजे से 9:30बजे तक चलेगा। भावना अपने जादुई करतबों से दर्शकों को हैरान कर देने वाली प्रस्तुतियां देंगी, जिनमें नए और अनोखे प्रयोग देखने को मिलेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ बच्चों को नई प्रेरणा देना भी है।


संबंधित समाचार