होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में कल बदला रहेगा ट्रैफिक, भारी वाहनों की एंट्री पर भी रहेगी रोक, यहां देखें पूरा प्लान

BHOPAL NEWS : राजधानी में कल बदला रहेगा ट्रैफिक, भारी वाहनों की एंट्री पर भी रहेगी रोक, यहां देखें पूरा प्लान

भोपाल : मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर कल धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शहरभर में कल बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने दोपहिया और चारपहिया वाहनों से ईदगाह पहुंचेंगे। जिसके चलते भोपाल में कल ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में शहर में कल ट्रैफिक की समस्या न हो। इसके लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। 

जहां बड़ी मस्जिदें हैं, वहां वाहनों की एंट्री सीमित कर दी जाएगी। साथ ही भारी वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस ने यह व्यवस्था ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने और दूसरे वाहन चालकों को असुविधा से बचाने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 

शनिवार सुबह 6 बजे से ऐसी रहेगी व्यवस्था

  • पैदल और वाहनों से नमाज अदा करने वाले धार्मिक अनुयायी भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होकर ईदगाह, गोलघर से परी बाजार होकर ईदगाह, व्हीआईपी गेस्ट हॉउस व टीबी अस्पताल होकर ईदगाह आ-जा सकेंगे।
  • इसके अलावा जिन लोगों को नमाज अदा नहीं करनी है या ईदगाह के आसपास की कॉलोनियों में जाना हो, वे नजदीकी गलियों से आना-जाना करेंगे। इसी प्रकार ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद व जामा मस्जिद पर भी नमाज अदा की जाएगी।

यात्री बस व अन्य यात्री वाहनों का मार्ग

  • इंदौर- उज्जैन की तरफ से आने-जाने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर न आते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक आवागमन कर सकेंगी।
  • राजगढ़ ब्यावरा की ओर से आने-जाने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर न आते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक आवागमन कर सकेंगी।
  • रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल, रायल मार्केट की ओर बीसीएलएल की बसें और आम यातायात का आवागमन व्हीआईपी रोड से हो सकेगा।
  • इसी प्रकार लालघाटी कोहेफिजा से इमामी गेट, पीरगेट की ओर बीसीएलएल की बसें और आम यातायात का आवागमन व्हीआईपी रोड से हो सकेगा।
  • लालघाटी से रायल मार्केट की ओरद्व रॉयल मार्केट से मोती मस्जिद की ओर, रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, नादारा बस स्टैंड की ओर बीसीएलएलए मध्यम और बड़ी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • नादरा बस स्टैंड से लालघाटी की ओर जाने वाली बसें जेपी नगर तिराहे से बेस्ट प्राइज करोंद होकर आवागमन कर सकेंगी।
  • सभी प्रकार के लोक परिवहन, मालवाहक, भारी, व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त वाहनों का ईदगाह की ओर आने वाले मार्गो पर उपरोक्त समय में आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

 


संबंधित समाचार