होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Tiranga Yatra : राजधानी भोपाल में निकलने जा रही सबसे बड़ी 35 किमी लंबी तिरंगा यात्रा

Bhopal Tiranga Yatra : राजधानी भोपाल में निकलने जा रही सबसे बड़ी 35 किमी लंबी तिरंगा यात्रा

Bhopal Tiranga Yatra : राजधानी भोपाल में प्रदेश की सबसे बड़ी 35 किमी लंबी तिरंगा यात्रा का आगाज होने जा रहा है। यह विशाल तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को अखंड भारत के संकल्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान और ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता को लेकर निकाली जाएगी। 

रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में निकलेगी यात्रा

कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से कर्मश्री द्वारा पिछले कई वर्षों से यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष कर्मश्री की तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिन्दूर, हर घर तिरंगा अभियान और नक्सलवाद के सफाए की घोषणा पर हर भारतीय को गौरव का संदेश दिया जाएगा। 

35 किमी होगी यात्रा

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को कर्मश्री के तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। 35 किमी लंबी तिरंगा यात्रा मार्ग में लगभग 1100 से अधिक स्थानों पर स्थानीय नागरिक, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा बनाए गए स्वागत मंचों पर लगभग पांच लाख नागरिकों के एकत्र होने का अनुमान है। शर्मा ने बताया कि तिरंगायात्रा के दौरान पूरा भोपाल तिरंगामय नजर आएगा इस हेतु यात्रा मार्ग सहित प्रमुख स्थानों की आकर्षक साज-सज्जा कराई जा रही है।

यहां से शुरू होगी तिरंगा यात्रा

रामेश्वर शर्मा के अनुसार तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को सुबह 10 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार सिक्स लेन स्थित मदर टेरेसा स्कूल से आरंभ होगी जो 35 किमी लंबा रूट तय कर भैंसाखेड़ी कृषि उपज मंडी प्रांगण संत हिरदाराम नगर में समाप्त होगी। इस यात्रा में 50 हजार दुपहिया वाहनों पर एक लाख देशभक्त हाथों मे तिरंगा लेकर शामिल होंगे। यात्रा मार्ग में 1100 से अधिक स्थानों पर स्वागत मंचों पर पाचं लाख से अधिक देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए एकत्र होंगे।


संबंधित समाचार