अरूण कुमार, बैतूल : बैतूल जिले के ग्राम दामजीपुरा में गाय से अप्राकृतिक कृत्य के मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एहतियातन गांव में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में दो दुकानों में आग लगाए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे दहशत का माहौल और बढ़ गया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया है।
पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैतूल, भैंसदेही और आठनेर से पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है। वरिष्ठ अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और शांति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुस्लिम पक्ष का बयान
मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया है कि घटना निंदनीय है और दोषी व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक व्यक्ति के कृत्य की सजा पूरे समाज को नहीं मिलनी चाहिए। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।