होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jitu Patwari Budget : देश को गलत दिशा में ले जाने वाला बजट : जीतू पटवारी

Jitu Patwari Budget : देश को गलत दिशा में ले जाने वाला बजट : जीतू पटवारी

Jitu Patwari Budget : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट और यूजीसी के नए नियमों को लेकर तीखा हमला बोला। जीतू पटवारी ने कहा कि मौजूदा बजट यह संदेश देता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गलत दिशा में भेज दिया है।

आम बजट पर साधा निशाना

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक देश को नई दिशा देने, सौ शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने, रोजगार सृजन और भारत को विश्वगुरु बनाने जैसे बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा कि आज जो बजट सामने आया है, वह उन वादों के बिल्कुल विपरीत है और यह साफ संकेत देता है कि देश गलत रास्ते पर जा रहा है।

किसानों और शिक्षा पर जताई चिंता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृषि को लेकर प्रधानमंत्री के भाषणों में जो बातें कही जाती रही हैं, बजट उनसे उलट है। उन्होंने शिक्षा बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रतिष्ठा का विषय होती है, लेकिन शिक्षा का बजट घटाकर 2.7 प्रतिशत कर दिया गया है। यह अपने आप में संदेश है कि केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कोई नई पहल नहीं करना चाहती, जिसका सीधा नुकसान मध्यप्रदेश सहित पूरे देश को होगा।

यूजीसी नियमों पर हमला

यूजीसी के नए नियमों को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि जब देश के युवा नौकरी, शिक्षा और अपने अधिकारों की बात करने लगे, जब रोजगार में हो रही धांधलियों पर सवाल उठने लगे, तब सरकार यूजीसी के नए नियम लेकर आई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों के जरिए लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।

कांग्रेस प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

केंद्र सरकार के बजट को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता जीत सिंह भदौरिया ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बजट देश को गर्त में धकेलने वाला है, शिक्षा स्वास्थ्य कृषि और चिकित्सा के क्षेत्र में कटौती की गई है। इसके अलावा बजट प्रस्तुत करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी धक्का लगा है। सेंसेक्स 16000 से भी नीचे आ गया है।


संबंधित समाचार