होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Budget 2026 : मोदी सरकार के बजट में मध्यप्रदेश को क्या मिला? सीएम मोहन ने बताया 

Budget 2026 : मोदी सरकार के बजट में मध्यप्रदेश को क्या मिला? सीएम मोहन ने बताया 

Budget 2026 : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट 2026-27 को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री ने बजट को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि इस बजट से मध्यप्रदेश को कई अहम लाभ मिलने जा रहे हैं।

पीएम मित्र पार्क से एमपी को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश को पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की सौगात देकर राज्य को वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दी है। उन्होंने बताया कि इस पार्क से करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं 6 लाख किसानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। खासकर मालवा और निमाड़ अंचल के लिए यह परियोजना विकास की नई संभावनाएं लेकर आएगी।

गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस

सीएम मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट का उद्देश्य आर्थिक प्रगति को तेज करना और आम नागरिक की उम्मीदों पर खरा उतरना है।

शहरी विकास और सामाजिक सुविधाओं को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास, अगले 5 वर्षों में शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5000 करोड़ रुपये खर्च, छोटे शहरों में तीर्थ स्थलों का विकास, हर जिले में महिला छात्रावास, और जिला अस्पतालों के उन्नयन जैसे प्रावधान किए गए हैं, जिनका सीधा लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा।

वस्त्र उद्योग सुधारों से बढ़ेगा निवेश

सीएम यादव ने कहा कि वस्त्र उद्योग क्षेत्र में सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। केंद्र सरकार की दूरगामी नीतियां न केवल देश बल्कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगी।

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंदौर में बजट पर विषय विशेषज्ञों से संवाद के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बजट की सभी वर्गों और क्षेत्रों में सराहना हो रही है।


संबंधित समाचार