सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए बड़े संख्या में लोग कुबेरधाम पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रसाशन ने जहां रूट और ट्रैफिक को डाइवर्ट करने का फैसला लिया है। तो वही दूसरी तरफ रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए स्टेशन पर 21 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अस्थाई स्टॉपेज बनाया है। ताकि भक्तों को आगमन में किसी तरह की दिक्कत न हो।
21 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें सीहोर स्टेशन पर रुकेंगी
स्टेशन पर अस्थाई स्टॉपेज की व्यवस्था 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक रहेगी। ताकि श्रद्धालु कथा और रुद्राक्ष महोत्सव में आसानी से शामिल हो सके। वही रेलवे के इस फैसले से सीहोर जिले को भी सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि इस निर्धारित अवधि पर देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली 21 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें सीहोर स्टेशन पर रुकेंगी।
20 अस्थायी अस्पताल बनाए गए
इसके साथ ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के जहां पुख्ता इंतजाम किये है। तो वही कुबेरेश्वर धाम से रेलवे स्टेशन तक लगभग 20 अस्थायी अस्पताल बनाएं जायेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
पंडाल, भोजन और पेयजल की गई खास व्यवस्था
बता दें कि हर साल कुबेरधाम में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। ऐसे में उनके रहने के लिए कथा स्थल पर विशाल पंडाल, भोजन व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। तो वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्लान तैयार किये है।
विशेष ट्रैफिक व्यवस्था होगी लागू
इधर, प्रशासन ने कार्यक्रम को देखते हुए 12 फरवरी सुबह 6 बजे से 21 फरवरी सुबह 6 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान भारी वाहनों को धाम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग से हटाकर वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं के वाहनों को बिना रुकावट धाम तक पहुंचाया जा सके। पुलिस का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है और केवल आयोजन अवधि तक लागू रहेगा।