उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक कलयुगी पिता ने अपने 22 साल के बेटे की गाला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सोमवार रात की है। जिसकी जानकारी परिजनों को सुबह लगी। घटना के बाद से आरोपी पिता जहां मौके से फरार है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू की। घटना पंवासा थाना क्षेत्र की है।
घटना पंवासा थाना क्षेत्र की
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता जो की शराब पीने का आदि था। उसकी बीते दिन किसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो रही थी। ऐसे में बेटे विशाल ने अपनी मां की तरफ से जवाब दिया तो नशे में चूर पिता रायसिंह ने बेटे का गाला दबा दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। सभी को लगा की विशाल सो रहा है। लेकिन जब सुबह वह नहीं उठा तो बड़े भाई सागर को शक हुआ। जब जांच की तो विशाल मृत पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विवाद के बाद उठाया कदम
पुलिस को बयान देते हुए सागर ने बताया कि विशाल का सोमवार रात पिता रायसिंह से विवाद हुआ तो पिता ने गुस्से में उसका गला दबाकर उसे सुला दिया। तब किसी को अंदाजा नहीं था कि विशाल की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से पिता फरार है। वही मृतक के मामा संतोष का कहना है कि रायसिंह शराब पीने का आदि थी और इसी के चलते उसकी बहन सावित्री की लड़ाई होती रहती थी। इतना ही नहीं सावित्री ने कई बार पति के खिलाफ थाने में शिकायत की। अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई कर देती तो यह हादसा नहीं होता।
आरोपी की तलाश शुरू
फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बेटे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा कि आरोपी रायसिंह पेशे से मिस्त्री है और शराब पीने का आदी।