MLA Nirmala Sapre : मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बीना से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मामले में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सुनवाई कर रहे हैं। सुनवाई विधानसभा अध्यक्ष के कैबिन में जारी है। निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर दाखिल की गई शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद है। उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि निर्मला सप्रे कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी हैं, इसके बावजूद वह विधायक पद पर बनी हुई हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह दल-बदल कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि सदस्यता से जुड़े इस मामले में वह न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। अब विधानसभा अध्यक्ष के स्तर पर हो रही सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि निर्मला सप्रे 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बीना विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई थीं। इसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करती नजर आई थीं, जिसके बाद से ही उनके पार्टी बदलने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
क्या रद्द होगी सदस्यता?
विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष हो रही सुनवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजरें विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर टिकी हैं।