Bhopal Student Rape : राजधानी भोपाल में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोप है कि छात्रा के साथ अलग-अलग समय और स्थान पर चार अलग-अलग कारों में दुष्कर्म किया गया और उसका वीडियो बनाकर उसे धमकाया गया।
थार कार में दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी औसाफ अली खान ने थार कार में दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे आरोपी माज खान पर आरोप है कि उसने बाहर खड़े होकर चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया। बताया जा रहा है कि वीडियो आईफोन से शूट किया गया और आरोपियों ने उसे आपस में साझा भी किया। पुलिस को अब तक वह मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है।
संबंध बनाने किया मजबूर
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने छात्रा को कई बार संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और धमकी देकर उससे करीब 40 हजार रुपये भी वसूले। आरोपियों ने छात्रा को खानू गांव ले जाकर थार कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद थार कार को सीहोर जिले के एक गांव में छिपा दिया गया था। मामलें में पुलिस ने मुख्य आरोपी औसाफ, आरोपी माज को गिरफ्तार कर करीबन 70 लाख कीमत की चार कारे जब्त की है।
जिम संचालक है माज
आरोपी माज खान 365 जिम का संचालक बताया जा रहा है। उसे 13 फरवरी तक कोहेफिजा थाना पुलिस की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य संभावित पीड़िताओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी इसी तरह की वारदात तो नहीं हुई। मुख्य आरोपी औसाफ अली खान को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।