होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News: सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की मांगे की पूरी, अब इंटर्न सहित सीनियर रेजिडेंट को मिलेगी इतनी राशि

MP News: सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की मांगे की पूरी, अब इंटर्न सहित सीनियर रेजिडेंट को मिलेगी इतनी राशि

भोपाल : मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जूनियर डॉक्टरों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए स्टाइपेंड में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी कर दिए है। नया स्टाइपेंड 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। जिसके चलते अब प्रदेशभर में मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और प्रशिक्षण कर रहे डॉक्टरों को सरकार के इस फैसले के बाद आर्थिक राहत मिलेगी। 

लंबे समय से जारी थी स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग 

दरअसल, लंबे समय से जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग कर रहे है। इतना ही नहीं इस संबध में  पिछले दिनों जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल भी की थी। जिसे 16 मार्च तक के लिए टाल दिया गया था। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने यह फैसला लिया। सरकार के इस फैसले से पीजी छात्र, इंटर्न, जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को लाभ मिलेगा।

किसे कितना मिलेगा स्टाइपेंड

आदेश के अनुसार PG प्रथम वर्ष: 75,444 से बढ़कर 77,662 रुपए, PG द्वितीय वर्ष: 77,764 से बढ़कर 80,050 रुपए, PG तृतीय वर्ष: 80,086 से बढ़कर 82,441 रुपए, इंटर्न डॉक्टर: 13,928 से बढ़कर 14,337 रुपए, सुपर स्पेशिलिटी प्रथम वर्ष: 80,086 रुपए से बढ़कर 82,441 रुपए, सुपर स्पेशलिटी द्वितीय वर्ष: 80,086 रुपए से बढ़कर 82,441 रुपए, सुपर स्पेशिलिटी तृतीय वर्ष:  80,086 रुपए से बढ़कर 82,441 रुपए तय किया गया है। वहीं, सीनियर रेजिडेंट: 88,210 से बढ़कर 90,803 रुपए, जूनियर रेजिडेंट: 61,515 रुपए से बढ़कर 63,324 रुपए तय किया गया है। 
 


संबंधित समाचार