होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : भोपाल मेट्रो निर्माण में लगी क्रेन से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Bhopal News : भोपाल मेट्रो निर्माण में लगी क्रेन से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Bhopal News : राजधानी भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान एक घटना होने की जानकारी सामने आई है। भोपाल के करोंद चौराहा स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा मेट्रो प्रोजेक्ट में उपयोग की जा रही क्रेन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

क्रेन से टूटी प्रतिमा

जानकारी के अनुसार, करोंद से सुभाष नगर के बीच मेट्रो कॉरिडोर का कार्य प्रगति पर है। इसी दौरान करोंद चौराहा से होकर एक भारी क्रेन को निकाला जा रहा था। क्रेन का लोहे का हुक अचानक भगत सिंह की प्रतिमा में फंस गया। हुक के खिंचाव और क्रेन के दबाव के चलते प्रतिमा असंतुलित होकर गिर गई और टूट गई।

पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया, वहीं प्रशासन और मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। प्रतिमा को हुए नुकसान को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।


संबंधित समाचार