होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLA Kalu Singh Thakur : MP BJP विधायक पर हमला, पत्थर लगने से गंभीर घायल 

MLA Kalu Singh Thakur : MP BJP विधायक पर हमला, पत्थर लगने से गंभीर घायल 

MLA Kalu Singh Thakur : मध्यप्रदेश के धार जिले में धरमपुरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कालू सिंह ठाकुर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। यह घटना धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोदिया में सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जब विधायक अपने खेत पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

जमीन पर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक कालू सिंह ठाकुर अपने सहयोगियों और सुरक्षा कर्मी के साथ फोरलेन के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पीछे वाले खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान खेत से सटे क्षेत्र के पड़ोसी वहां आ गए और जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी दी।

विधायक पर पत्थर से हमला

विधायक का आरोप है कि झगड़े के दौरान प्रिंस उर्फ पिंटू नामक युवक ने उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। इसके अलावा, मौके पर मौजूद अन्य आरोपियों ने भी थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। घटना के समय विधायक के साथ मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।

अस्पताल में भर्ती विधायक

हमले के बाद घायल विधायक को तत्काल धामनोद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। धामनोद थाना पुलिस ने आरोपियों प्रिंस उर्फ पिंटू, गेंदाबाई और रंजू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296(ए), 109 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।


संबंधित समाचार