होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SRH vs LSG IPL 2026 Live: क्लासेन-नीतीश रेड्डी ने संभाली पारी, हैदराबाद 100 के पार, शुरुआती झटकों से उबरी टीम...

SRH vs LSG IPL 2026 Live: क्लासेन-नीतीश रेड्डी ने संभाली पारी, हैदराबाद 100 के पार, शुरुआती झटकों से उबरी टीम...

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 10वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad (SRH) और Lucknow Super Giants (LSG) के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। यह मैच हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेला जा रहा है, जहां लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

शुरुआती झटकों के बाद संभली SRH

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 11 रन के स्कोर पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा (0), ट्रेविस हेड (7), ईशान किशन (1) इन तीनों को पवेलियन भेजकर लखनऊ के गेंदबाजों ने मैच पर शुरुआती पकड़ बना ली। मोहम्मद शमी ने दो अहम विकेट झटके, जबकि प्रिंस यादव ने कप्तान ईशान किशन को आउट किया।

क्लासेन और नीतीश ने संभाली पारी

मुश्किल हालात में Heinrich Klaasen और Nitish Kumar Reddy ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचाया और पारी को स्थिर किया।

लिविंगस्टोन भी नहीं चले

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 14 रन बनाकर दिग्वेश राठी का शिकार बने। पिछले सीजन में कुल 6 मैच हुए हैं, जिसमें से लखनऊ जीता 4 हैदराबाद 2 ही मैच जीता लखनऊ 4 मैच जीता हैं, इसके अलावा दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता था।
  
प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):  ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

मैच का स्थिति (Match Update)

सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती झटकों के बाद वापसी करते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि टीम एक मजबूत फिनिश कर पाती है या लखनऊ के गेंदबाज वापसी करते हैं।


संबंधित समाचार