होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Cooper Connolly ने IPL डेब्यू में मचाया धमाल, Ashish Nehra की रणनीति ध्वस्त, PBKS ने GT को 3 विकेट से हराया...

Cooper Connolly ने IPL डेब्यू में मचाया धमाल, Ashish Nehra की रणनीति ध्वस्त, PBKS ने GT को 3 विकेट से हराया...

PBKS vs GT Highlights: न्यू चंडीगढ़ के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले में Punjab Kings ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। Gujarat Titans ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए। टीम के लिए Shubman Gill (39), Jos Buttler (38), Glenn Phillips (25) और Washington Sundar (18) ने योगदान दिया। गेंदबाजी में Vijaykumar Vyshak ने 3 विकेट, Yuzvendra Chahal ने 2 विकेट लिए।

Connolly की पारी ने पलटा मैच

163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 83/1 से टीम 118/6 पर लड़खड़ा गई। यहां से Cooper Connolly ने मोर्चा संभाला और 44 गेंदों में नाबाद 72 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अंत तक टिककर बल्लेबाजी की और टीम को 19.1 ओवर में जीत दिलाई। अंत में Marco Jansen (9*) और Xavier Bartlett (11*) ने अहम योगदान दिया।

Nehra की रणनीति हुई फेल

जब पंजाब का स्कोर 118/6 था, तब लग रहा था कि गुजरात के हेड कोच Ashish Nehra की रणनीति काम कर गई है। लेकिन Connolly के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को गुजरात से छीन लिया और पूरी रणनीति पर पानी फेर दिया।

Who is Cooper Connolly? (कौन हैं कूपर कोनोली)

Cooper Connolly ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। उन्होंने बिग बैश लीग और शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन कर पहचान बनाई।  Cooper का उम्र 22 साल हैं, उसका जन्म 22 अगस्त 2003, पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में हुआ है. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं, जिस IPL टीम पंजाब किंग्स द्वारा (₹3 करोड़) में खरीदा है।
 
International Career Stats

टेस्ट: 1 मैच, 4 रन
वनडे: 8 मैच, 94 रन, 6 विकेट
टी20: 11 मैच, 28 रन, 3 विकेट

 IPL Debut में सबसे बड़ी पारियां
158 – Brendon McCullum
116 – Michael Hussey
84 – Shaun Marsh
73 – Kyle Mayers
72 – Cooper Connolly 

IPL 2026 के इस मुकाबले में Cooper Connolly ने साबित कर दिया कि वह भविष्य के बड़े स्टार हैं। दबाव में खेली गई उनकी यह पारी पंजाब किंग्स के लिए सीजन की सबसे अहम जीतों में से एक बन सकती है।


संबंधित समाचार