IPL 2026 PBKS vs GT: आईपीएल 2026 में मंगलवार का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण दोनों टीमों के कप्तान श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की टक्कर होगी, जो इंटरनेशनल टी20 टीम से बाहर होने के बाद अब IPL में दमदार वापसी की तलाश में हैं।
IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन, फिर भी टीम इंडिया से बाहर
पिछले सीजन यानी IPL 2025 में दोनों बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। श्रेयस अय्यर ने 175 के स्ट्राइक रेट से 600+ रन बनाए, शुभमन गिल ने 650 रन 155.87 के स्ट्राइक रेट से जोड़े इसके बावजूद, इंटरनेशनल टी20 टीम में जगह नहीं मिल पाई। गिल को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे आक्रामक बल्लेबाजों की वजह से बाहर रहना पड़ा, जबकि अय्यर चोट और मिडिल ऑर्डर में कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते टीम से दूर हो गए।
दोनों टीमों का संभावित कॉम्बिनेशन
पंजाब किंग्स (PBKS)
पंजाब की टीम में ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस और तेज गेंदबाज मार्को यानसेन अहम भूमिका निभा सकते हैं। तीसरे नंबर पर कूपर कॉनोली को मौका मिलने की संभावना है।
गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात के लिए जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी मैच विनर साबित हो सकते हैं। खासकर तेज गेंदबाजी इस मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
ओपनिंग जोड़ी पर टिकी रहेंगी नजरें
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी काफी मजबूत मानी जा रही है। दोनों ने पिछले सीजन में 912 रन की साझेदारी की थी। सुदर्शन ने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी। वहीं पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जोड़ी ने 532 रन जोड़कर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग
यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। इस पिच पर पिछले सीजन में 200+ स्कोर देखने को मिला था। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है और बल्लेबाजों का दबदबा रह सकता है। ये मैच PBKS vs GT मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो कप्तानों के लिए खुद को फिर से साबित करने का मंच भी है। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल दोनों की नजरें शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की ओर होंगी। ऐसे में यह मैच फैंस के लिए हाई-वोल्टेज एंटरटेनमेंट का वादा करता है।