होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद की धमाकेदार वापसी, कोलकाता को 65 रन से रौंदा, क्लासेन-उनादकट बने हीरो...

KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद की धमाकेदार वापसी, कोलकाता को 65 रन से रौंदा, क्लासेन-उनादकट बने हीरो...

KKR vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से करारी शिकस्त दी। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में KKR की टीम 161 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की और हार के बाद शानदार वापसी की।

SRH की पारी: तेज शुरुआत और क्लासेन का कमाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया। ट्रेविस हेड 46 रन (21 गेंद), अभिषेक शर्मा  48 रन (21 गेंद) बनाया,  दोनों ने मिलकर सिर्फ 5.4 ओवर में 82 रन जोड़ दिए। हालांकि मिडिल ऑर्डर में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी संभाली। क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन की अहम पारी खेली, नीतीश रेड्डी ने 39 रन का योगदान दिया, इन पारियों की बदौलत SRH ने 8 विकेट पर 226 रन बनाए।

KKR की पारी: शुरुआत तेज, लेकिन अंत निराशाजनक

227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत धमाकेदार रही। फिन एलन  28 रन (7 गेंद) लेकिन इसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। अजिंक्य रहाणे ने 8 रन, कैमरन ग्रीन 2 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन (29 गेंद) जरूर उम्मीद जगाई और शानदार अर्धशतक लगाया, इसके साथ ही  रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी टीम 16 ओवर में ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजी में SRH का दबदबा

हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जयदेव उनादकट  3 विकेट, नीतीश कुमार रेड्डी  2 विकेट, ईशान मलिंगा  2 विकेट लिए,  इन गेंदबाजों ने KKR की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मैच का टर्निंग पॉइंट पावरप्ले में 82 रन की साझेदारी, क्लासेन की स्थिर पारी और उनादकट की शुरुआती विकेट्स इन तीन फैक्टर्स ने मैच का रुख पूरी तरह हैदराबाद की ओर मोड़ दिया। हेड टू हेड (KKR vs SRH) कुल 31 मैच  खेले हैं, जिसमें से KKR ने 20 मैच और SRH 11 जीता है, हालांकि इस मुकाबले में हैदराबाद ने बाजी मारकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया।

इस मैच में हर विभाग ने किया शानदार प्रदर्शन:

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में आक्रामक शुरुआत, मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी और गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ ने टीम को शानदार जीत दिलाई। वहीं KKR को अपनी बल्लेबाजी और रणनीति पर फिर से काम करने की जरूरत है।


संबंधित समाचार