Singer Nitin Dubey's songs: आज नितिन दुबे छत्तीसगढ़ संगीत जगत के वो नाम बन चुके हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत संगीत का मान पूरे देश विदेश में बढ़ाया है। गायक संगीतकार औऱ अभिनेता नितिन दुबे के गीतों की धूम विदेशों में भी मची हुई है। अभी हाल ही में नितिन दुबे के सुपरहिट गीत चंदा रे में तंजानिया के मशहूर इनफ्लुएंसर कीली पॉल ने इंस्टाग्राम में रील बनाया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किली पॉल का ये रील वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में किली ने सिंगर नितिन दुबे के सुपरहिट गीत चँदा रे के फेमस लाइन "जब तोरे संग बांधे मया के बंधना" पर जबरजस्त अभिनय करते हुए रील बनाया हैं. लोगों को ये रील काफी पसंद आ रहे हैं. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो में मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं।
सिंगर नितिन दुबे ने किली पॉल के रील्स पर किया कमेंट:
Singer Nitin Dubey's songs: इस गीत में सिंगर नितिन दुबे ने किली पॉल के रील्स पर कॉमेंट करते हुए लिखा है कि - "भईदा अब तो सिरतोन तोर ले मया के बंधना बंधा गिस,"चँदा रे" गीत काकर काकर फेवरेट हे ओमन जमके शेयर करव" आगे नितिन दुबे अपने इसी कॉमेंट को किली पॉल के लिए इंग्लिश में अनुवाद करके लिखते हैं - "By making a reel in this song you have truly tied the bond of love with all chhattisgarh."
read more ::इंडियन पैरलल सिनेमा के दिग्गज कुमार साहनी का निधन
ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब में रिलिज़:
Singer Nitin Dubey's songs: किली पॉल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नितिन दुबे के इस कॉमेंट को लाइक किया। दरअसल नितिन दुबे के सैकड़ों सुपरहिट गीत की तरह "चँदा रे" उनके बेस्ट गीतों में से एक माना जाता है। जिसके तीन ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब में रिलिज़ किए गए और इसके कई कवर वीडियो भी बनाए गए हैं। टोटल इस गीत में 50 मिलियन से भी ज़्यादा व्यू प्राप्त है। और Spotify जैसे ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर भी इस गीत पर मिलियन्स व्यू प्राप्त है। एक समय था जब छत्तीसगढ़ी गीत संगीत सिर्फ छत्तीसगढ़ के गांव तक सुना जाता था। अब नितिन दुबे जैसे कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति दिलाई है।
read more : आखिर क्यों कहा जाता है राजिम की यात्रा के बगैर अधूरी है भगवान जगन्नाथ के दर्शन