होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Ministry Raid : भोपाल वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में एक साथ छापेमारी

MP Ministry Raid : भोपाल वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में एक साथ छापेमारी

MP Ministry Raid : मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रालय वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन में गुरूवार को एक साथ औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कार्यालयीन समय प्रबंधन और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

सीएम मोहन की सख्ती

सीएम मोहन यादव ने वल्लभ भवन सहित मंत्रालय के अन्य भवनों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति की जांच के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव भले ही आज भोपाल से बाहर दौरे पर हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को विशेष रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह 10 से शाम 6 तक निगरानी

निर्देशानुसार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनाधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी संकलित की जा रही है।

विशेष टीमें तैनात

सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर तीनों भवनों में तैनात कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है। 


संबंधित समाचार