इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भागीरथपुरा में एक और व्यक्ति की दूषित पानी के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय रामनरेश यादव को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
दूषित पानी से 36 लोगों की मौत
बता दें कि इंदौर में अब तक दूषित पानी से 36 लोगों की मौत हो गई हैं। जब की कई लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन द्वारा कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
लिवर और किडनी हुए फेल
वही मामले को लेकर मृतक की बेटी ने कहा कि उनके पिता के पेट में पानी जमा हो गया था, जिससे लिवर और किडनी फेल हो गए थे। करीब एक महीने पहले भी उन्हें दूषित पानी के कारण दस्त की शिकायत हुई थी। कुछ दिन ठीक रहने के बाद पेट, हाथ और पैरों में सूजन आने लगी। इसपर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शरीर में पानी भरने की बात कही। 15 दिन इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई।
परिवार में चार बेटियां और मां
बताया जा रहा है कि मृतक पहले सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत थे और फिलहाल घर पर ही रह रहे थे। परिवार में चार बेटियां और मां हैं। वही परिवार के मुखिया की मौत होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। भागीरथपुरा में पिछले दो महीने से दूषित पेयजल की समस्या बनी है। क्षेत्र के हजारों की संख्या में रवृहवाली बीमार पड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि, अन्य मौतें भी इसी कारण हुई हैं।