होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Bus Strike : मध्यप्रदेश में बसों की हड़ताल का ऐलान, 2 मार्च से बंद 

MP Bus Strike : मध्यप्रदेश में बसों की हड़ताल का ऐलान, 2 मार्च से बंद 

MP Bus Strike : मध्यप्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने 2 मार्च से बसों की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। होली के त्योहार से ठीक पहले इस निर्णय से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बसों पर लगाए पोस्टर

हड़ताल की घोषणा के बाद शहर सहित प्रदेशभर में बसों पर विरोध के स्टीकर और पोस्टर चिपकाए गए हैं। बस संचालकों का कहना है कि नई परिवहन नीति में ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिनसे निजी ऑपरेटरों पर अनावश्यक नियंत्रण बढ़ेगा। उनका आरोप है कि प्रशासनिक हस्तक्षेप और कड़ी शर्तों के कारण संचालन लागत बढ़ेगी और छोटे बस ऑपरेटर आर्थिक दबाव में आ जाएंगे।

पहले दी थी चेतावनी

बस ऑपरेटर्स ने बताया कि उन्होंने शासन को अपनी आपत्तियों से अवगत कराया था और चेतावनी दी थी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। अब मांगें नहीं माने जाने पर हड़ताल का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है।

परिवहन मंत्री का बयान

बसों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पूर्व में बयान दिया था कि बस संचालकों को संदेश भेजा गया है और होली के अवसर पर नागरिकों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई परिवहन नीति बस संचालकों के हित में ही बनाई गई है।

यात्रियों की बढ़ी चिंता

होली से पहले बसों के पहिए थमने की स्थिति से आम यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। अब निगाहें शासन और बस ऑपरेटर्स के बीच संभावित वार्ता पर टिकी हैं।


संबंधित समाचार