होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shahdol news : कोल्ड ड्रिंक में पिता ने मिलाया जहर, पत्नी बेटी के साथ किया सेवन, 2 की मौत, एक का इलाज जारी

Shahdol news : कोल्ड ड्रिंक में पिता ने मिलाया जहर, पत्नी बेटी के साथ किया सेवन, 2 की मौत, एक का इलाज जारी

शहडोल  : मध्य प्रदश के शहडोल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलकर पहले अपनी पत्नी और बेटी को पिलाया। इसके बाद खुद ने भी सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती का है। जहां कर्ज में डूबे होने के चलते शंकर गुप्ता (40) ने यह खौफनाक कदम उठाया। 

4 लाख से अधिक के कर्ज में डूबा था मृतक 

बताया जा रहा है कि शंकर को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी। जिसके चलते वो 4 लाख से अधिक कर्ज में डूब गया और बढ़ते कर्ज और आर्थिक तंगी से परशानी होकर उसने पत्नी और बेटी संग जहर का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने का फैसला लिया। पिता द्वारा उठाये गए इस कदम से 16 वर्षीय पुत्री स्वाति गुप्ता की जहां मौत हो गई। तो वही राजकुमारी गुप्ता (36) का इलाज अब भी अस्पताल में जारी है। इधर, बेटी के मौत के कुछ समय बाद पिता शंकर गुप्ता (40) की भी मौत हो गई। 

घटना के समय दंपति का बेटा नहीं था मौजूद

वही मामले की जानकारी देते हुए पत्नी राजकुमारी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम को पति कोल्ड ड्रिंक लेकर आए और हम्हे पिलाया। इसके बाद उन्होंने भी कोल्ड ड्रिंक पी। जिसके बाद सभी की तबियत एक एक कर बिगड़ने लगी और उलटी होने लगे। ऐसे में आवाज सुनकर आस पास के लोग आए और फौरन हम्हे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। घटना के समय दंपति का बेटा घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह सुरक्षित बच गया।

पुलिस ने जांच की शुरू

इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही मामले को लेकर उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेम में भारी आर्थिक नुकसान को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें। 

क्या है पूरा मामला

सामने आया है कि शंकर लाल गुप्ता ऑनलाइन गेम खेलता था और इस गेम में पैसा लगाकर किस्मत आजमाने की कोशिश करता था. इसी दौरान वह लगभग 4 लाख रुपये हार गया था और बाजार में कर्ज भी बढ़ता चला गया. आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया.


संबंधित समाचार