BJP Politics : राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज सिंह, पांडेय और फडणवीस!

BJP Politics : राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज सिंह, पांडेय और फडणवीस!

BJP Politics : भारतीय जनता पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है। वही संघ भी नए अध्यक्ष को लेकर मंथन कर रहा है। लगातार हो रही बैठकों में मोदी, शाह और नड्डा जैसे दिग्गज अपनी नजर जमाए हुए है। बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर कई नाम चर्चा में बने हुए है। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार नए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष की रेस में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ सरोज पांडेय और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस का नाम शामिल है। सूत्रों की माने तो ये तीनों नाम पीएम मोदी, अमित शाह और संघ के नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद सामने आए है। 

शिवराज होंगे अगले अध्यक्ष?

राजनीति पंड़ितों की माने तो शिवराज सिंह बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते है। शिवराज सिंह संघ से आते है। संघ भी उन्हें पसंद करता है। शिवराज सिंह की छवि भी देश के नेताओं में से अगल है। ऐसे में शिवराज सिंह अध्यक्ष की कुर्सी के लिए प्रबल दावेदार है।

फडणवीस होंगे अध्यक्ष?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रबल दावेदार है। फडणवीस पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी नेता है। हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने फडणवीस के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत प्राप्त किया हैं। ऐसे में बीजेपी फडणवीस के नाम पर मुहर लगा सकती है। 

क्या महिला बनेगी अध्यक्ष?

शिवराज सिंह और फडणवीस के अलावा बीजेपी महिला नेता को पार्टी की कमान सौंप सकती है। महिला नेताओं में से डॉ सरोज पाण्डेय का नाम सामने आ रहा है। सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं। वे बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुकी हैं। ऐसे में महिल नेतृत्व को आगे करने के लिए सरोज पांडे को अध्यक्ष की कुर्सी दी जा सकती है। 


संबंधित समाचार