भोपाल : पश्चिम बंगाल में बीजेपी और एनडीए को मिली शानदार जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जहां ख़ुशी की लहर है। तो वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा फटाके फोड़कर और झालमुरी खिलाकर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सालों बाद बीजेपी को बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ख़ुशी जताते हुए नेताओं और कार्यताओं को इस खास उपलब्धि पर बधाई दी है।
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर हुए मतदान
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जहां 200 से अधिक सीटें हासिल की है। तो वही तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘एक संकल्प पूरा हुआ, एक सपना साकार हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा गदगद होगी। बंगाल की विजय अद्भुत है, असाधारण है। पूरा देश मानता है कि मोदी है तो मुमकिन है। घटिया वोट बैंक की राजनीति को नकार दिया गया।’
पुडुचेरी में फिर NDA की सरकार बन रही
शिवराज सिंह ने आगे कहा कि असम के नतीजों को असाधारण बताया। साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘तमिलनाडु में भी जिनका काम बीजेपी का विरोध था वह आज चारों खाने चित्त है। पुडुचेरी में फिर NDA की सरकार बन रही है। जनता साथ है। अमित शाह की अचूक रणनीति, मोदी जी का अभिनंदन, नितिन जी को धन्यवाद। बंगाल, असम,पुडुचेरी की जनता का आभार।