होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

देशभर में मौसम का कहर, 16 राज्यों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट...

देशभर में मौसम का कहर, 16 राज्यों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट...

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 और 31 दिसंबर 2025 के लिए देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

16 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, यातायात हो सकता है प्रभावित:

IMD के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा छा सकता है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, पहाड़ों पर बढ़ेगी ठंड:

मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान कई स्थानों पर मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वहीं 30 दिसंबर: पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान, 1 जनवरी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं और गरज-चमक का अनुमान 29 से 31 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव, पहले बढ़ेगा फिर गिरेगा पारा:

IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 3–4°C बढ़ेगा, इसके बाद 4 दिनों तक गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 5 दिनों में तापमान 2–3°C बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी संभव है। गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
शीतलहर और ठंडे दिन की चेतावनी, इन राज्यों में रहें

कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी:

सावधान मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह:

घने कोहरे में यात्रा करने से बचें।
ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें
बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें
किसानों को फसल सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह।


संबंधित समाचार