होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

“सत्ता कम हो सकती है, लेकिन रीढ़ आज भी सीधी है” - कांग्रेस स्थापना दिवस पर खड़गे का मोदी सरकार पर तीखा हमला

“सत्ता कम हो सकती है, लेकिन रीढ़ आज भी सीधी है” - कांग्रेस स्थापना दिवस पर खड़गे का मोदी सरकार पर तीखा हमला

Congress Foundation Day 2025: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार और RSS-BJP पर तीखा हमला बोला। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता भले ही कम हुई हो, लेकिन पार्टी की वैचारिक मजबूती और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता आज भी अडिग है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग यह दावा करते हैं कि कांग्रेस खत्म हो गई है, उन्हें समझना चाहिए कि “सत्ता कम हो सकती है, लेकिन कांग्रेस की रीढ़ आज भी सीधी है।”

“कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए सौदेबाजी नहीं की”- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 140 साल के इतिहास में कभी सत्ता के लिए सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया। पार्टी ने धर्म या नफरत के नाम पर राजनीति नहीं की कांग्रेस सत्ता में न होने पर भी सौदेबाजी की राजनीति नहीं करेगी। खड़गे ने BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस जोड़ने की राजनीति करती है, जबकि भाजपा समाज को तोड़ने का काम करती है।

“धर्म को राजनीति का हथियार बनाया गया”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि BJP ने धर्म को आस्था की बजाय राजनीतिक हथियार बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धर्म को निजी आस्था तक सीमित रखा, लेकिन मौजूदा सरकार ने मंदिर-मस्जिद के नाम पर समाज में नफरत फैलाने का काम किया। खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि आज सरकार के पास सत्ता तो है, लेकिन सच्चाई और जवाबदेही नहीं है, इसी कारण कभी आंकड़े छिपाए जाते हैं तो कभी जनगणना रोकी जाती है।

“पिछले 11 वर्षों में संस्थानों को कमजोर किया गया”:

खड़गे ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाए गए संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर किया गया देश की जल, जंगल और जमीन खतरे में है। राष्ट्रीय संपदा कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में सौंपी जा रही है, उन्होंने यह भी कहा कि RSS-BJP के कई नेताओं ने कभी संविधान, तिरंगा और वंदे मातरम को स्वीकार नहीं किया।

UPA सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र:

अपने भाषण में खड़गे ने UPA सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व और डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए जनता के  अधिकारों को मजबूत करने वाले कई ऐतिहासिक कानून बनाए गए, जिनमें  सूचना का अधिकार कानून (RTI), शिक्षा का अधिकार कानून (RTE), मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून, वन अधिकार कानून, भूमि अधिग्रहण कानून शामिल हैं, उन्होंने कहा कि इन कानूनों ने देश के गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को ताकत दी।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद रहे बड़े नेता:

स्थापना दिवस के मौके पर इंदिरा भवन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पार्टी के ऐतिहासिक संघर्ष और भविष्य की लड़ाई पर एकजुटता दिखाई।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस का संदेश:

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में कहा गया कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और आज भी नफरत, अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।

कांग्रेस का ऐतिहासिक सफर:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की  स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुई थी। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में 72 प्रतिनिधि शामिल हुए इसके साथ ही एओ ह्यूम संस्थापक महासचिव बने और व्योमेश चंद्र बनर्जी कांग्रेस के पहले अध्यक्ष चुने गए हैं।


संबंधित समाचार