होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : केरवा डैम में पहले युवती फिर युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

BHOPAL NEWS : केरवा डैम में पहले युवती फिर युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल : राजधानी भोपाल स्थित केरवा डैम डेथ स्पॉट बनता जा रहा है। हाल ही में यहां पुलिस को एक युवक की लाश मिली है। जिसकी पहचान रंजीत नामदेव के रूप में की है। जो की भोपाल के मालीखेड़ी इलाके का रहने वाला था। इतना ही नहीं बीते दिन पुलिस को एक युवती की लाश भी मिली थी। जो की हमीदिया कॉलेज की छात्रा थी। लगातार दो दिनों में दो शव मिलने से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।

दोनों मृतक एक दूसरे को जानते थे

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक दूसरे को जानते थे और एक ही बाइक में सवार होकर डैम पहुंचे थे। जिसके बाद पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना समेत सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

सभी संभावित एंगल से की जा रही जांच 

फ़िलहाल पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। 

कॉलेज जाने का कहकर निकली थी युवती

इधर, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार को डैम में एक युवती का शव मिला था। जिसकी पहचान कोमल पाठक के रूप में की गई है।  कोमल और रंजीत  एक साथ डैम पर आये थे और उसके बाद  दोनों की मौत हो गई। वही मृतिका के परिजनों का कहना है कि कोमल कॉलेज जाने का कहकर निकली  थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में हर पहलु से जांच की जा रही है। 

 


संबंधित समाचार