होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हर रात एक हॉस्टल छात्रा को भेजने का फरमान देते थे SDM- शिवपुरी में वार्डन का गंभीर आरोप

हर रात एक हॉस्टल छात्रा को भेजने का फरमान देते थे SDM- शिवपुरी में वार्डन का गंभीर आरोप

SHIVPURI : यहाँ के पिछोर SDM पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीनियर कन्या छात्रावास (प्रथम) की तत्कालीन वार्डन ने कहा तत्कालीन वार्डन राजकुमारी कोली ने बताया, पिछोर SDM बिजेंद्र यादव के पास पहले आदिम जाति कल्याण विभाग का प्रभार भी था। वे प्रभारी जिला संयोजक हुआ करते थे। इसी साल मई में उन्होंने हॉस्टल का निरीक्षण किया था। हॉस्टल के इंस्पेक्शन के बाद SDM ने हर रात उनके बंगले पर एक छात्रा को पहुंचाने का कहा। मैं ऐसा नहीं कर पाई तो मुझे खुद आने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा SDM ने खुली धमकी दी थी की या तो मैं रात में एक छात्रा को बंगले पर भेजूं खुद बंगले पर जाया करूं मेरे मना करने पर उन्होंने नियमों को दरकिनार कर हॉस्टल बंद करवा दिया। मेरा ट्रांसफर कर दिया गया।

तत्कालीन वार्डन ने कहा कि SDM  ने दबाव बनाते हुए कहा था कि  छात्राओं को नहीं भेज पा रही तो तुम आ जाया करो। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने हॉस्टल को बंद कराने की धमकी दी थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच का आदेश जारी कर दिया है।

SDM के समर्थन में आधा दर्जन अन्य वार्डन

SDM पर लेगे इं गंभीर आरोपों के बीच अब अन्य हॉस्टल्स की वार्डन SDM के समर्थन में उतर आई हैं। वार्डन अनीता तिम्मी डॉ. रजनी आर्य, कविता कुशवाह, मोनिका तोमर और पुष्पा देवी आर्य ने कलेक्टर को लिखित में देकर कहा है कि SDM बिजेंद्र यादव पर लगाए गए आरोप गलत हैं। बल्कि आरोप लगाने वाली राजकुमारी का ही करियर दागदार रहा है, वार्डन जब पोहरी में पदस्थ थी, तब उन्होंने तीन दिन तक छात्राओं को भूखा-प्यासा रखा था। उस समय पोहरी की तत्कालीन SDM पल्लवी वैद्य ने वहां जाकर छात्राओं को खाना खिलवाया था


संबंधित समाचार