होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SCHOOL TIME CHANGED : MP में भीषण गर्मी का प्रकोप, बदले गए इन जिलों के स्कूलों के समय, आदेश जारी

SCHOOL TIME CHANGED : MP में भीषण गर्मी का प्रकोप, बदले गए इन जिलों के स्कूलों के समय, आदेश जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान में दिन पर दिन हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों का हाल जहां बेहाल है। तो वही गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सागर कलेक्टर और अशोकनगर कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

16, 17 और 18 अप्रैल को लू का अलर्ट

बता दें कि मध्य प्रदेश में इन दिनों पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तो वही प्रदेश के 17 जिलों में 16, 17 और 18 अप्रैल को लू का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए सागर और अशोकनगर कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। जिसके चलते सागर में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। साथ ही अशोकनगर में स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक किया जायेगा। 

आदेश सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के लिए जारी 

यह है आदेश सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। वही वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जिला प्रसाशन का कहना है कि आगे भी जरूरत पढ़ने पर आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं। 
 


संबंधित समाचार