होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ऑनलाइन जनगणना 2026 कल से शुरू: घर की छत, कमरे, टॉयलेट से लेकर परिवार की पूरी जानकारी रखें तैयार...

ऑनलाइन जनगणना 2026 कल से शुरू: घर की छत, कमरे, टॉयलेट से लेकर परिवार की पूरी जानकारी रखें तैयार...

रायपुर। देश में जनगणना की प्रक्रिया इस बार और अधिक आधुनिक और डिजिटल होने जा रही है। 16 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन जनगणना (Self Enumeration) की सुविधा शुरू की जा रही है, जिसके तहत अब नागरिक खुद अपने घर और परिवार का पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। सरकार द्वारा शुरू की गई यह नई व्यवस्था न केवल समय बचाएगी, बल्कि डेटा को अधिक सटीक और पारदर्शी भी बनाएगी।

क्या है सेल्फ इन्यूमरेशन (Self Enumeration)?

ऑनलाइन जनगणना के तहत नागरिक 16 से 30 अप्रैल के बीच आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें परिवार, मकान और सुविधाओं से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भरने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर एक Self Enumeration ID जनरेट होगी, जिसे 1 मई से घर-घर आने वाले प्रगणक (Enumerator) को दिखाना होगा।

दो चरणों में होगी जनगणना

पहला चरण: (1 से 30 मई) प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे, मकान, परिवार और सुविधाओं का भौतिक सत्यापन होगा।

दूसरा चरण: डिजिटल डेटा का सत्यापन और विश्लेषण इस बार पूरी प्रक्रिया मोबाइल आधारित और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से संचालित होगी।

परिवार से जुड़े सवाल

जनगणना के दौरान परिवार से संबंधित ये जानकारियां मांगी जाएंगी:
परिवार के सदस्यों की कुल संख्या
आयु, शिक्षा और व्यवसाय
परिवार के मुखिया का नाम और लिंग
सामाजिक वर्ग (SC/ST/अन्य)
विवाहित दंपत्तियों की संख्या
 मकान से जुड़े सवाल
मकान/भवन नंबर
दीवार, फर्श और छत की सामग्री
मकान का उपयोग (रहना/दुकान)
मकान की स्थिति
कुल कमरों की संख्या

सुविधाओं से जुड़े सवाल

पेयजल का स्रोत
बिजली/प्रकाश की उपलब्धता
शौचालय और उसका प्रकार
स्नानघर की सुविधा
रसोई और गैस कनेक्शन (LPG/PNG)
गंदे पानी की निकासी व्यवस्था

33 सवालों के जरिए जुटेगा पूरा डेटा

इस बार जनगणना में कुल 33 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जो देश की सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी स्थिति का सटीक आकलन करने में मदद करेंगे।

62,500 कर्मचारियों की ड्यूटी

जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए करीब 62,500 अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो मई में घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन करेंगे।

ध्यान देने वाली बातें

सेल्फ इन्यूमरेशन पूरी तरह ऐच्छिक (Optional) है
ऑनलाइन जानकारी भरना अनिवार्य नहीं है
ID को सुरक्षित रखें, यह सत्यापन के समय जरूरी होगी

क्यों खास है यह जनगणना?

पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया
मोबाइल के जरिए डेटा एंट्री
रियल टाइम मॉनिटरिंग

अधिक पारदर्शी और सटीक आंकड़े

ऑनलाइन जनगणना 2026 देश की डेटा कलेक्शन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव है। यह नागरिकों को सुविधा देने के साथ-साथ सरकार को बेहतर नीतियां बनाने में मदद करेगी। ऐसे में बेहतर होगा कि आप पहले से ही अपने परिवार और घर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।


संबंधित समाचार