भोपाल : मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर लगातार बढ़ते जा रहे है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों का हाल जहां बेहाल कर दिया है। तो वही गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के 17 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 16 अप्रैल से लू का असर दिखने लगेगा। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
भोपाल, इंदौर और उज्जैन भी गर्म हवाओं की चपेट में
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट जिलों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहर भी गर्म हवाओं की चपेट में रहेंगे।
16 अप्रैल से लू का असर
इसके साथ ही रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, ग्वालियर-जबलपुर में भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तो वही मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना भी लू से प्रभावित रहेंगे।
15 अप्रैल से नया सिस्टम हुआ सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 अप्रैल से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है, लेकिन यह काफी कमजोर है। इस कारण गर्मी में राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसके उलट, इस सिस्टम के प्रभाव के बाद तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेशभर में हवा में नमी का स्तर तेजी से गिरा है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। इससे गर्मी और ज्यादा तीखी हो गई है। दिन में लू जैसे हालात बन रहे हैं, जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।