होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : PM मोदी के जन्मदिन पर नितिन नबीन मंदसौर में छोड़गे चीता, इंदौर-उज्जैन में कार्यक्रम को लेकर शिड्यूल जारी

MP NEWS : PM मोदी के जन्मदिन पर नितिन नबीन मंदसौर में छोड़गे चीता, इंदौर-उज्जैन में कार्यक्रम को लेकर शिड्यूल जारी

भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार उज्जैन के दौरे पर आने वाले है। जिसको लेकर तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही नितिन नविन के इंदौर-उज्जैन कार्यक्रम को लेकर शिड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत नबीन 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:55 बजे गांधी नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आवासीय जमीन का मालिकाना हक देने के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्री की जा रही है।

गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ा जाएगा 

इसके बाद नितिन नविन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ेंगे। साथ ही शाम 6:45 बजे वे उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में करीब 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद रात 8 बजे नबीन रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगे।

18 सितंबर को पंजाब के लिए करेंगे प्रस्थान

नबीन 18 सितंबर को सुबह 4:05 बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे और सुबह 10 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।
 


संबंधित समाचार