होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! खाद्य सुरक्षा विभाग ने MP के 3 होटलों के पंजीयन किए निरस्त, साफ-सफाई सहित मिली कई खामियां

MP NEWS : बड़ी खबर ! खाद्य सुरक्षा विभाग ने MP के 3 होटलों के पंजीयन किए निरस्त, साफ-सफाई सहित मिली कई खामियां

भोपाल : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इन दिनों राजधानी के विभिन  होटल-रेस्टोरेंट में छापेमार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई बड़े होटल्स में छापा मारा। जहां  खाद्य पदार्थों के रखरखाव और साफ-सफाई में कई गंभीर खामियां मिलने के बाद तीनों होटलों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए है। 

ड्रैगन हॉर्स होटल

इस लिस्ट में पहला नाम ड्रैगन हॉर्स होटल क है। जहां खराब मशरूम के पांच पैकेट और चूहों द्वारा कुतरे गए मसाले मिले। इसके अलावा वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखने तथा परिसर में स्वच्छता की स्थिति खराब पाए जाने पर होटल का पंजीयन निलंबित किया गया।

इंडियन कॉफी हाउस और राजहंस होटल 

तो वही दूसरे होटल का नाम इंडियन कॉफी हाउस है। जहां जांच में खुले डस्टबिन, काली पड़ी कड़ाही और नॉनवेज खाद्य सामग्री के लिए पर्याप्त अलग व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। वही तीसरे लिस्ट में राजहंस होटल का नाम शामिल है। जहां जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को खराब मशरूम मिले। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान होटल के 15 कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी।


संबंधित समाचार