होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

OP चौधरी से ‘खास बातचीत’ आज रात 8:25 बजे : सेवा संकल्प अभियान, PM Modi के 25 साल और 36 लाख दीपों पर खुली चर्चा

OP चौधरी से ‘खास बातचीत’ आज रात 8:25 बजे : सेवा संकल्प अभियान, PM Modi के 25 साल और 36 लाख दीपों पर खुली चर्चा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसी अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और 17 सितंबर को होने वाले आयोजनों को लेकर INH और हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी से खास बातचीत की है। इस विशेष बातचीत में अभियान के उद्देश्य से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर और 17 सितंबर को देशभर में होने वाले आयोजनों से जुड़े कई अहम सवालों पर वित्त मंत्री OP चौधरी ने अपनी बात रखी।

क्या है ‘सेवा संकल्प अभियान’?

17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अभियान का उद्देश्य क्या है और इसे एक महीने तक क्यों चलाया जा रहा है? इंटरव्यू में वित्त मंत्री OP चौधरी से इस अभियान की रूपरेखा और इसके पीछे की सोच को लेकर सवाल किए जाएंगे। साथ ही यह सवाल भी चर्चा का हिस्सा रहेगा कि जब 2029 का लोकसभा चुनाव अभी दूर है, तो इस समय ऐसे अभियान की जरूरत क्यों महसूस की गई?

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को लेकर भी इंटरव्यू में अहम सवाल उठाए जाएंगे। क्या इन 25 वर्षों में ऐसी कोई बड़ी उपलब्धि रही है, जिसे देश के सामने गर्व के साथ रखा जा सके? प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर और उनके कार्यकाल को किस नजरिए से देखा जाना चाहिए? इन मुद्दों पर OP चौधरी से बेबाक बातचीत होगी।

एक महीने में क्या होगा?

‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में इस पूरे एक महीने के दौरान क्या-क्या गतिविधियां होंगी और अभियान का वास्तविक उद्देश्य क्या है, इसे लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे। क्या यह अभियान सिर्फ राजनीतिक और मीडिया सुर्खियों तक सीमित रहेगा या इसके जरिए जमीनी स्तर पर भी कोई बड़ा काम करने की योजना है? इस सवाल पर भी वित्त मंत्री का जवाब खास रहेगा।

17 सितंबर को क्यों जलाए जाएंगे 36 लाख दीये?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी की गई है। राज्य में 36 लाख दीये जलाने की घोषणा की गई है। आखिर 17 सितंबर को इतने बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन क्यों किया जा रहा है? इसके पीछे क्या संदेश है और इस आयोजन को किस तरह देखा जाना चाहिए? इंटरव्यू में इस मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

BJP का कार्यक्रम या NDA शासित राज्यों का आयोजन?

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर एक अहम सवाल यह भी है कि यह अभियान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम है या फिर भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी इसे व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान की राजनीतिक और सामाजिक भूमिका को लेकर भी OP चौधरी से सवाल किए जाएंगे।

PM Modi 17 सितंबर को कहां रहेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि प्रधानमंत्री खुद अपने जन्मदिन के दिन किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे और देशभर में होने वाले आयोजनों में उनकी क्या भूमिका रहेगी? इन तमाम सवालों के जवाब और ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ी अंदर की तस्वीर जानने के लिए देखना न भूलें वित्त मंत्री OP चौधरी का Exclusive Interview।

आज रात 8:25 बजे सिर्फ INH पर

INH और हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी की खास बातचीत।

देखना न भूलें—आज रात 8:25 बजे, सिर्फ INH पर।


संबंधित समाचार