सतना : मध्य प्रदेश के स्कूल, कॉलेजों और हॉस्पिटलों के बाद अब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई। जिसमे अज्ञात अज्ञात व्यक्ति ने लिखा कि सतना व मैहर कोर्ट परिसर और जजों के कार्यालयों में 15 जहरीली गैस से भरे बम लगाए गए हैं, जो शुक्रवार दोपहर 1 बजे विस्फोट हो जायेगा। मेल मिलने से न्यायिक महकमे में जहां अफरा-तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर तुरंत जांच शुरू की। लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला।
ईमेल शुक्रवार तड़के सुबह 5:34 बजे भेजा गया
यह ईमेल शुक्रवार तड़के सुबह 5:34 बजे भेजा गया था। जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दी गई। इसके बाद जांच एजेंसी और पुलिस हरकत में आई और और डॉग स्क्वायड की टीमों के साथ मिलकर सतना जिला कोर्ट के साथ-साथ मैहर, अमरपाटन और अन्य तहसील न्यायालयों की घेराबंदी कर सघन तलाशी की गई। लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने, पार्किंग एरिया और न्यायाधीशों के कक्षों की भी बारीकी से जांच की। लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला।
संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने की गई पुष्टि
नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है। हम इस बात की तकनीकी जांच कर रहे हैं कि यह ईमेल कहाँ से और किस आईपी एड्रेस से भेजा गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुँचने का प्रयास जारी हैं। यह पहली बार नहीं है। इस तरह के पहले भी कई मामले सामने आ चुके है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वही प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच में जुटा हुआ है।