मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में सीएम हेल्पलाइन और जनविश्वास के लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने सख्त रूप अपनाते हुए अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए है कि वो तय समय-सीमा में शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, अन्यथा वेतन में कटौती की जाएगी।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए 10-10 दिवस के वेतन की कटौती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीपी ग्राम की शिकायतों पर भी समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।