भोपाल : राजधानी भोपाल स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लेते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल का लाइसेंस जहां पहले ही रद्द कर दिया है। तो वही नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध यह कार्रवाई की।
G+1 निर्माण की अनुमति मिली थी
निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के अनुसार, संबंधित भवन को मूल रूप से कामकाजी महिला छात्रावास के लिए G+1 निर्माण की अनुमति मिली थी, लेकिन बाद में यहां अस्पताल का संचालन किया जा रहा था।
अलग गतिविधि संचालित होना एक्शन की मुख्य वजह
जांच के दौरान भवन में फायर सेफ्टी नियमों के अनुरूप जरूरी व्यवस्थाएं भी नहीं मिलने की बात सामने आई। नगर निगम ने भवन के स्वीकृत उपयोग से अलग गतिविधि संचालित होने और सुरक्षा मानकों से जुड़ी कमियों को कार्रवाई का आधार बनाया।
नगर निगम ने अस्पताल परिसर को किया सील
बताया गया है कि सीएमएचओ कार्यालय की ओर से भी अस्पताल में मिली विभिन्न अनियमितताओं के चलते संचालन की अनुमति पहले ही निरस्त की जा चुकी थी। तो वही अब नगर निगम ने अस्पताल परिसर को भी सील कर दिया।