होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार को अंतिम विदाई, CM मोहन यादव ने दिया कंधा

UJJAIN NEWS : उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार को अंतिम विदाई, CM मोहन यादव ने दिया कंधा

उज्जैन: उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विनोद कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विनोद कुमार की मौत से राजनीतिक गलियारों में जहां शोक पसरा हुआ है। तो वही अंतिम दर्शन के लिए सीएम मोहन बुधवार को आराधना भवन में पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी अर्थी को कंधा दिया। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद 

अंतिम यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चक्रतीर्थ पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक चिंतामण मालवीय और मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन सहित बड़ी संख्या में संघ स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

कैलाश विजयवर्गीय ने विनोद कुमार को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी, उंगली पकड़कर चलना सिखाया। हमेशा मार्गदर्शन किया। उनके निधन से संघ परिवार और उज्जैन के राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

कौन है विनोद कुमार 

विनोद कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वे मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख सहित संगठन के कई बड़े और अहम पदों पर रहे। 


संबंधित समाचार