होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rishi Kapoor: दो साल पहले ऋषि कपूर को हुआ था ल्यूकेमिया, जानिए क्या है ल्यूकेमिया

Rishi Kapoor: दो साल पहले ऋषि कपूर को हुआ था ल्यूकेमिया, जानिए क्या है ल्यूकेमिया

Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया से अलविदा कह दिया है। ऋषि की मौत के से बॉलीवुड इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक्टर इरफान खान की मौत को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे, कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बुरी खबर सुनने को मिल गई है। जिसके बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर है।

आपको बता दें की 29 अप्रैल की रात ऋषि कपूर की अचानक तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जब उन्होंने आखिरी सांस ली तब उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर उनके साथ मौजूद थे। ऋषि कपूर के मौत का कारण कैंसर बताया जा रहा है। दो साल पहले ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया हुआ था। ल्यूकेमिया एक तरह का कैंसर होता है। हम आपको ल्यूकेमिया के बारे में तमाम जानकारी देने जा रहे हैं।

ल्यूकेमिया क्या है (What Is Leukemia)

ल्यूकेमिया एक तरह का ब्लड कैंसर होता है। यह एक ऐसा कैंसर है जो ब्लड सेल्स की कई अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं में हो सकता है। वैसे तो बॉडी में रेड ब्लड सेल्स और वाइट ब्लड सेल्स होते हैं। इसके अलावा शरीर में प्लेटलेट्स भी मौजूद होते हैं जो ब्लड सेल्स को मेंटेन करने में मदद करते हैं। डॉक्टर के मुताबिक ल्यूकेमिया खास रूप से वाइट ब्लड सेल्स को ही प्रभावित करता है। यही कारण है कि इस बीमारी की चपेट में आने वाले इंसान के वाइट ब्लड सेल्स इस कैंसर का निशाना बनता है। वक्त रहते इस बीमारी का इलाज नहीं किया जाए तो इंसान की मौत हो जाती है।

इम्यून सिस्टम को बुरी तरह कमजोर करता है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाइट ब्लड सेल्स पूरी बॉडी की इम्यून सिस्टम का बहुत बड़ा हिस्सा होता है। इम्यून सिस्टम शरीर के बैक्टीरिया, वायरस, फंगी और संक्रमण से बचाने का काम करता है। ल्यूकेमिया की चपेट में आने के बाद इंसान के शरीर की वाइट ब्लड सेल्स ठीक तरह से काम नहीं करते और उसका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। फिर यह सामान्य कोशिकाओं की तरह ही काम करने लगती हैं। जिसके कारण इंसान को कई और बीमारियां भी बड़ी आसानी से होने लगती हैं।

ल्यूकेमिया के कारण

- ल्यूकेमिया ज्यादातर उन लोगों को होता है जिनकी कोई फैमिली हिस्ट्री रहती है।

- स्मोकिंग करने से भी ल्यूकेमिया का खतरा बढ़ जाता है

- जेनेटिक डिसऑर्डर

- ब्लड डिसऑर्डर, कीमोथेरेपी या रेडिएशन (जो किसी कैंसर की इलाज के दौरान हुई हो)

ल्यूकेमिया के लक्षण

- ज्यादा पसीना आना, खासतौर पर रात को

- थकान महसूस होना

- वेट कम होना

-हड्डियों में दर्द होना

-दर्द रहित सूजन (विशेषकर गर्दन और बगल में)

- लीवर और स्प्लीन का बढ़ना

- स्किन पर लाल धब्बे

- बुखार या ठंड लगना


संबंधित समाचार