भोपाल : मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहू खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए है। किसान भाई ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन करवा सकेंगे। जिसको लेकर प्रदेशभर में 3,186 पंजीयन केंद्र बनाए गए है। इस बार गेहू खरीदी के लिए किसानों को सरकार द्वारा 2,600 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान किया जायेगा।
गेहूं खरीदी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
गेहू खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन अगर किसान भाई सहकारी सोसायटी में जाकर करवाते हैं तो उन्हें पैसा नहीं देना होगा। अगर किसान मोबाइल से भी पंजीयन करवाते है तो उन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन अगर किसान भाई लोक सेवा केंद्र से या फिर कियोस्क सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाते है तो उन्हें 50 रुपए शुल्क देने होंगे।
पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज
इसके साथ ही पंजीयन के लिए कुछ कागज जरूरी रहेंगे। जैसे की आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक, जमीन की किताब होना चाहिए. इसके अलावा बैंक अकाउंट का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, क्योंकि यह अगर लिंक नहीं होगा तो फिर पैसा अटक सकता है। इतना ही नहीं सरकार ने यह भी साफ किया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं का भुगतान केवल आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। पंजीयन के समय आधार ओटीपी या बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। इतना ही नही खाते के सत्यापन के लिए एक रुपये का ट्रांजेक्शन भी कराया जाएगा।
7 मार्च लास्ट डेट
बता दें कि इस बार सरकार ने समर्थन मूल्य 2600 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जबकि केंद्र सरकार ने 2575 रुपए गेहूं का समर्थन मूल्य तय किया है। इतना ही नहीं किसान भाइयो को इस बार 15 रुपए बोनस सरकार की तरफ से दिया जाएगा। तो वही पंजीयन के लिए 7 मार्च तक का समय किसानों के लिए निर्धारित किया गया है।