होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 33 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त, 5 केस दर्ज

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 33 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त, 5 केस दर्ज

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा सीमा स्थित धसकामुड़ा गांव में संचालित जुए के पांच फड़ों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में 33 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 90 लाख रुपये मूल्य के सात चारपहिया वाहन, 57,140 रुपये नकद, पांच गैस लाइट और खुडखुडिया जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर बनाई गई रणनीति

पुलिस के अनुसार, धसकामुड़ा गांव के मेला स्थल के बाहर बड़े स्तर पर खुडखुडिया जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र की घेराबंदी कर पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे जुआ खेल रहे लोगों को भागने का मौका नहीं मिल सका।

सात चारपहिया वाहन और नकदी बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक KIA और एक ऑल्टो कार सहित कुल सात चारपहिया वाहन जब्त किए। इसके अलावा 57,140 रुपये नकद, पांच गैस लाइट और जुए में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी बरामद की गई। जब्त वाहनों और अन्य सामान की कुल कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है।

पांच अलग-अलग मामले दर्ज

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्र के निवासी हैं। सभी आरोपी धसकामुड़ा के बाहरी इलाके में एकत्र होकर खुडखुडिया जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा-6 के तहत पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा अभियान

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी


संबंधित समाचार