होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: छत्तीसगढ़ की 'राम-नामी' डॉक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: छत्तीसगढ़ की 'राम-नामी' डॉक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड

रायपुर। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ ने अपनी सांस्कृतिक पहचान का परचम लहराया है। प्रदेश के प्रसिद्ध रामनामी समुदाय की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'राम-नामी' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री (Best Documentary) का राष्ट्रीय सम्मान मिला है। इस उपलब्धि ने न केवल फिल्म की पूरी टीम, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है।

मुख्यमंत्री ने निर्देशक और पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस फिल्म ने रामनामी समाज की अनूठी परंपराओं और आध्यात्मिक जीवन को प्रभावशाली ढंग से देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और इससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

रामनामी समाज की परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समाज भारतीय संस्कृति, श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। इस समुदाय की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक विरासत को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसके कारण इसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

लोक संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय और लोक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को विश्व मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


संबंधित समाचार