होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Raja Pateria arrested : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नरेन्द्र मोदी की हत्या का दिया था बयान

Raja Pateria arrested : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नरेन्द्र मोदी की हत्या का दिया था बयान

Raja Pateria arrested : मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने उनके निवास स्थान से आज सुबह 5.30 गिरफ्तार के लिया है। पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा था, 'अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो।

READ MORE : मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, अपकमिंग फिल्म पठान का किया प्रमोशन

इन द सेंस हराने का काम करो।' राजा पटेरिया के इस बयान के बाद बहर्तिया जनता पार्टी हमलावर हो गई।  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पटेरिया पर FIR करने के निर्देश दे दिए। और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंहग चौहान ने कहा है कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। इसके बाद पन्ना के पवई थाने में केस दर्ज किया गया। और आज मंगलवार सुबह को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने उनके निवास स्थान दमोह के हटा से अरेस्ट कर लिया है ।

READ MORE : अगर करना चाहते हैं MUTUAL FUND में INVESTMENT तो यहां जानें A TO Z पूरी डिटेल्स...

पटेरिया ने अपने बयान पर सोमवार की रात को माफी मांग ली। उधर कांग्रेस उनको नोटिस जारी कर सकती है। इससे पहले पटेरिया ने कहा था कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'वीडियो में जरा भी सच्चाई है तो ऐसे बयान की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य-अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। ऐसा कहकर कमलनाथ ने राजा पटेरिया के बयान से दुरी बना ली है।   

 राजा पटेरिया का बयान     

11 दिसंबर को राजा पटेरिया पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा, 'मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का,आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस ... हराने के लिए तैयार रहो।'

latest news Videos यहां देखें:

 

 

 

 


संबंधित समाचार