होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ब्लू वॉटर हादसा: 77 घंटे बाद मिला 24 वर्षीय आदिल खान का शव, SDRF-NDRF ने चलाया रेस्क्यू

ब्लू वॉटर हादसा: 77 घंटे बाद मिला 24 वर्षीय आदिल खान का शव, SDRF-NDRF ने चलाया रेस्क्यू

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान की तलाश आखिरकार 77 घंटे बाद खत्म हो गई। तीन दिनों से लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाल लिया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में मातम छा गया।

तीन दिन तक SDRF और NDRF ने चलाया अभियान

जानकारी के अनुसार, आदिल खान नकटी गांव के ब्लू वॉटर में डूब गया था। हादसे के बाद उसकी तलाश के लिए SDRF और NDRF की टीमों को लगाया गया था। गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों ने लगातार कई घंटों तक पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती दो दिनों तक आदिल का कोई पता नहीं चल सका। रेस्क्यू टीमों ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाश जारी रखी। परिजन भी तीन दिनों से मौके पर डटे हुए थे और आदिल के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

77 घंटे बाद पानी की सतह पर दिखा शव

लगातार करीब 77 घंटे की तलाश के बाद देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।तीन दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के खत्म होने के साथ ही परिवार का इंतजार भी समाप्त हुआ, लेकिन यह अंत बेहद दुखद रहा।

शव मिलने के बाद परिवार में पसरा मातम

आदिल का शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस उम्मीद के साथ परिवार लगातार तीन दिनों तक मौके पर मौजूद रहा, वह आखिरकार दुखद खबर में बदल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
 


संबंधित समाचार