होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

25 किसानों से चना-अरहर समेत लाखों का अनाज लिया, भुगतान नहीं किया; दो आरोपी जेल भेजे गए

25 किसानों से चना-अरहर समेत लाखों का अनाज लिया, भुगतान नहीं किया; दो आरोपी जेल भेजे गए

बालोद: किसानों से अनाज खरीदकर भुगतान नहीं करने के मामले में गुरूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोंहपुर और रमतरा गांव के करीब 25 किसानों से चना, अरहर, लाखड़ी और बटरी समेत लगभग 10 लाख 79 हजार 500 रुपये मूल्य का अनाज लिया गया था। आरोप है कि अनाज लेने के बाद किसानों को तय रकम का भुगतान नहीं किया गया। मामले में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है।

बाजार भाव से ज्यादा कीमत देने का दिया था भरोसा

पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2026 में आरोपियों ने किसानों को बाजार से अधिक कीमत देने का भरोसा देकर अनाज खरीदने का सौदा किया था। इसके बाद किसानों से अनाज पिकअप वाहन के जरिए ले जाया गया। आरोपियों ने कुछ समय बाद भुगतान करने की बात कही, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी किसानों को उनकी रकम नहीं मिली।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

भुगतान नहीं मिलने पर किसानों ने गुरूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित लोगों से पूछताछ के साथ अन्य जानकारी जुटाई। जांच के बाद पुलिस ने भानुप्रताप सिन्हा और इमेन्द्र कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कथित धोखाधड़ी में इस्तेमाल पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

तीसरा आरोपी फरार

मामले में एक अन्य आरोपी हितेश्वर मंडावी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच आगे भी जारी है और किसानों से लिए गए अनाज तथा भुगतान से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
  


संबंधित समाचार