होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : भोपाल में सो रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने बनाया निशाना, मोबाइल और नकदी लूटी, घटना CCTV कैमरे में कैद

BHOPAL NEWS : भोपाल में सो रहे बुजुर्ग को बदमाशों ने बनाया निशाना, मोबाइल और नकदी लूटी, घटना CCTV कैमरे में कैद

भोपाल: राजधानी भोपाल में सड़क किनारे सो रहे एक बुजुर्ग के साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना खजुरी सड़क थाना क्षेत्र की है। जहां 2 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

2 बदमाशों ने दिया वारदात को दिया अंजाम 

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग एक दुकान के पास बेंच पर सो रहा था। इसी दौरान 2 बदमाश वहां पहुंचे और पहले बुजुर्ग का मोबाइल छीना। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर नकदी भी लूट लिए और फरार हो गए। जिसकी शिकायत बुजुर्ग ने पुलिस से कर मदद की गुहार लगाई। 

लूट का लाइव सीसीटीवी आया सामने

सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग दुकान के पास रखी बेंच पर सो रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे। एक आरोपी के हाथ में चाकू था, जबकि दूसरे ने बुजुर्ग को धमकाते हुए उनके पास मौजूद सामान निकालने के लिए कहा। बुजुर्ग दोनों बदमाशों से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते रहे और कहते रहे कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और जेब से नकदी निकाल ली। इसके बाद उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। 

आरोपियों की तलाश शुरू 

इधर, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई तेज कर दी और CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश हर जगहे की जा रही है। 

 


संबंधित समाचार