इंदौर: इंदौर जिले के सांवेर तहसील के ग्राम सिंहाना स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद 20 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चों को कढ़ी-चावल परोसा गया था। जिसे खाने के बाद बच्चों की तबियत एक एक कर बिगड़ने लगी। जिसे देख स्कूल प्रशासन में हड़कप मच गया और आनन फानन में बच्चों को अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।
किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं
बताया जा रहा है कि रोज की तरह बच्चों को मिड डे मील परोसा गया और खाना खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। सभी बच्चों को पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां हालत स्थिर होने के बाद सभी को शाम 07 बजे डिस्चार्ज कर दिया।
प्रशासन की टीम ने मामले की जांच की शुरू
बच्चों की तबियत कैसे बिगड़ी इसका पता लगाने का प्रयास प्रसाशन कर रही है। तो वही डॉक्टरों ने फ़ूड पॉइज़निंग की पुष्टि नहीं की है। बच्चों दवरा खाए गए खाने और पानी के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। भोजन कहां तैयार किया गया, स्कूल तक कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है।