छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपोरा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां सगी बहने थी। जिनकी मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चियों ने रात में खाना खाया था। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चियों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान 9 वर्षीय पूनम कुशवाहा, 5 वर्षीय मनीषा कुशवाहा और 9 माह की चाहत कुशवाहा के रूप में हुई है। जो की बालमुकुंद कुशवाहा की बेटियां बताई जा रही हैं।
जांच के लिए भेजे गए खाने के सैंपल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । इतना ही नहीं पुलिस ने खाने में इस्तेमाल की गई सामग्री समेत अन्य चीजों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिए है। फिलहाल बच्चियों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे CMHO आरपी गुप्ता
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ CMHO आरपी गुप्ता, तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, ईसानगर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत, मातगांव थाना प्रभारी अंकुर चौबे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।