होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal E-Bus: 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की कल होगी एंट्री, 10-15 मिनट में मिलेगी ई-बस, जानें रूट और किराया

Bhopal E-Bus: 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की कल होगी एंट्री, 10-15 मिनट में मिलेगी ई-बस, जानें रूट और किराया

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में कल से 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। नई बसों के सड़क पर उतरने के बाद भोपाल में ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने से प्रमुख रूटों पर यात्रियों को करीब 10 से 15 मिनट के अंतराल में बस उपलब्ध होने की उम्मीद है। नई ई-बस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा रोजाना सफर करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और शहर के अलग-अलग हिस्सों से एमपी नगर आने-जाने वाले यात्रियों को मिलने की संभावना है। इसके अलावा बैरागढ़, कोलार रोड, बावड़ियाकलां और आईएसबीटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होने की उम्मीद है।

हर 10 से 15 मिनट में मिलेगी ई-बस

नई बसों के संचालन के बाद प्रमुख स्टॉप्स पर बसों की उपलब्धता का अंतराल कम करने की योजना है। यात्रियों को करीब 10 से 15 मिनट के अंतराल में ई-बस मिलने की उम्मीद है। इससे बसों के लिए लंबे समय तक इंतजार करने की समस्या कम हो सकती है। फिलहाल भोपाल में रोजाना करीब 12 से 15 हजार यात्री ई-बसों से सफर कर रहे हैं। बसों की संख्या बढ़ने के बाद सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा

एमपी नगर भोपाल का प्रमुख व्यावसायिक और शैक्षणिक क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में कार्यालय, कोचिंग संस्थान और कॉलेज हैं। ऐसे में रोजाना एमपी नगर आने-जाने वाले छात्रों और कर्मचारियों के लिए ज्यादा ई-बसें राहत लेकर आ सकती हैं। नई बसों के रूट को शहर के प्रमुख इलाकों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया है, जिससे बैरागढ़, एमपी नगर, बावड़ियाकलां, कोलार रोड और आईएसबीटी क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

भोपाल ई-बस का किराया कितना है?

ई-बस में सफर का किराया दूरी के आधार पर निर्धारित किया गया है। यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया करीब 6 से 7 रुपये बताया गया है, जबकि अधिकतम किराया 40 रुपये तक है।

न्यूनतम किराया 6-7 रुपये और 
अधिकतम किराया  40 रुपये होगी, 
किराया: सफर की दूरी के अनुसार इस तरह रोजाना शहर में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ई-बस अपेक्षाकृत किफायती सार्वजनिक परिवहन विकल्प बनी रह सकती है।

B35 रूट पर भी चलेगी ई-बस

नई ई-बसों में B35 रूट भी शामिल है। यह रूट चिरायु अस्पताल से आकृति ईको सिटी (सलैया) तक संचालित होगा।

B35 रूट के प्रमुख स्टॉप

चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ → बैरागढ़ मार्केट → लालघाटी → कलेक्ट्रेट → हमीदिया अस्पताल → रॉयल मार्केट → पीर गेट → कमला पार्क → पॉलीटेक्निक चौराहा → रोशनपुरा → लिंक रोड नंबर-1 → रेडक्रॉस अस्पताल → बोर्ड ऑफिस → एमपी नगर मेट्रो स्टेशन → भाजपा कार्यालय → विट्ठल मार्केट → 12 नंबर बस स्टॉप → रोहित नगर → बावड़िया चौराहा → आकृति ईको सिटी (सलैया)। इस रूट से बैरागढ़ से सलैया के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, रोशनपुरा और बावड़ियाकलां क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है।

भोपाल में मजबूत होगी ई-बस कनेक्टिविटी

शहर में ई-बसों की संख्या बढ़ने से सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को विस्तार मिलने की उम्मीद है। खासकर रोजाना बस से सफर करने वाले छात्रों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों के लिए ज्यादा बसें उपलब्ध होने से प्रतीक्षा समय कम हो सकता है। नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भोपाल में पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।


संबंधित समाचार